
Nawab Malik Arrest: बीजेपी ने मांगा नवाब मलिक का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे से शाम को मिलेंगे शरद पवार
AajTak
नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति सियासी भूचाल आ गया है. बीजेपी मांग कर रही है कि मलिक तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दें. राज्य सरकार के दूसरे मंत्रियों पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं.
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी की है. इस एक गिरफ्तारी ने महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी भूचाल ला दिया है. बीजेपी नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग कर रही है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










