
Navi Mumbai Crime: लोन लेने के चक्कर में लाखों की ठगी का शिकार बने 32 लोग, आरोपी पैसा लेकर फरार
AajTak
शातिर ठगों ने नवी मुंबई टाउनशिप के वाशी में अपना ठिकाना बनाया था. वो एक वित्त कंपनी से जुड़े होने का दावा करते थे. इसी के नाम पर उन दो लोगों ने 32 ऐसे लोगों से 15.14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की, जिन्हें लोन की ज़रूरत थी.
Navi Mumbai Crime: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में लोन लेने के चक्कर में दो दर्जन से ज्यादा लोग ठगी का शिकार हो गए. दो शातिर ठगों ने लोन चाहने वालों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर डाली. इसके बाद आरोपी फरार हो गए. अब पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
शातिर ठगों ने नवी मुंबई टाउनशिप के वाशी में अपना ठिकाना बनाया था. वो एक वित्त कंपनी से जुड़े होने का दावा करते थे. इसी के नाम पर उन दो लोगों ने 32 ऐसे लोगों से 15.14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की, जिन्हें लोन की ज़रूरत थी. वो लोन लेना चाहते थे.
वाशी पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने पिछले एक साल में पीड़ितों को ऋण की सुविधा देने का वादा किया, जिसका वे लाभ उठाना चाहते थे. अधिकारी ने कहा कि पीड़ितों से कथित तौर पर कुल 15,14,500 रुपये का कमीशन लिया गया था, लेकिन वादे के मुताबिक उन लोगों को लोन नहीं दिया गया.
पुलिस अफसर के मुताबिक, एक पीड़ित की शिकायत से पता चला कि आरोपियों ने बाद में अपनी कंपनी परिचालन बंद कर दिया और फरार हो गए. इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल और दूसरे नंबर भी बंद कर दिए. पीड़ित किसी भी तरह से उनसे संपर्क नहीं कर पाए.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगे मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की तलाश जारी है.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










