
Narayan Rane Juhu Bungalow Row: नारायण राणे के बंगले के खिलाफ क्या है शिकायत, RTI एक्टिविस्ट ने बताया
AajTak
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को नोटिस भेजने के बाद सोमवार को बीएमसी की टीम उनके घर इंस्पेक्शन और मेजरमेंट के लिए पहुंची. इस बीच आजतक ने बात की नारायण राणे के बंगले के खिलाफ शिकायत करने वाले RTI एक्टिविस्ट से. RTI एक्टिविस्ट ने बताया कि नारायण राणे के बंगले के चार माले लीगल नहीं हैं. आरोप ये भी लगाया गया है कि यह बंगला समुद्र के 50 मीटर के दायरे में बनाया गया है. सीआरजेड कानून के तहत समुद्री सीमा से 50 मीटर की दूरी में कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










