
Nagpur Violence Timeline: एक अफवाह से बढ़ा तनाव, सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवक और फूंक डालीं कारें, बाइक और एक क्रेन
AajTak
Nagpur Violence Update: महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए किए गए प्रदर्शन के दौरान समुदाय विशेष की धार्मिक भावना को आहत किए जाने की अफवाह के बाद तनाव पैदा हो गया और कई जगहों पर आगजनी व पथराव की घटनाएं हुईं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी नागपुरवासियों से संयम बरतने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.
महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के आयोजन के बाद औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. इस घटना में 15 से अधिक पुलिसकर्मियों और 5-6 आम नागरिकों को चोट आई, जबकि 25 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा.
घटनाक्रम की शुरुआत सुबह 7 से 9 बजे तक नागपुर के महल परिसर में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने शिवप्रेमियों ने शिवजयंती का कार्यक्रम आयोजित किया. यह आयोजन शांतिपूर्ण रहा. हालांकि, दोपहर 12 बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के 40 से 50 कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब के पुतले पर चादर ढंककर उसे आग के हवाले कर दिया.
अफवाहों से बढ़ा तनाव पुतले पर चादर जलाने की घटना के बाद दूसरे समुदाय के बीच यह अफवाह फैल गई कि यह चादर धार्मिक महत्व की थी. शाम 5 बजे के बाद इलाके में समुदाय विशेष के युवक जमा होने लगे. शाम 7 बजे तक सड़कों पर नारेबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते हजारों की संख्या में युवक सड़क पर उतर आए. इसके बाद पुलिस पर पथराव शुरू हो गया.
हिंसा भड़की, संपत्ति को नुकसान शाम 7:30 बजे के बाद हिंसा चरम पर पहुंच गई. उपद्रवियों ने लोगों की कारें, बाइक और एक क्रेन में आग लगा दी. कई घरों पर पथराव किया गया.
पुलिस पर भी हमला हुआ, जिसके जवाब में पहले लाठीचार्ज किया गया. हालात बेकाबू होने पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इस हिंसा में 15 से अधिक पुलिसकर्मियों और 5-6 आम नागरिकों को चोटें आईं.
पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया. सायबर पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों की जांच शुरू की और 100 से अधिक संदिग्ध खातों की पड़ताल की जा रही है. कुछ वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






