
Nagpur: शक की वजह से हुई थी महिला डॉक्टर की हत्या, पति और देवर गिरफ्तार
AajTak
नागपुर के सरकारी हॉस्पिटल में तैनात महिला डॉक्टर अर्चना राहुले की हत्या उसके पति और देवर ने मिलकर की. पहले किसी बाहरी व्यक्ति पर शक जताया गया, लेकिन मोबाइल CDR जांच में पति का अपराध सामने आया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है.
नागपुर के सरकारी हॉस्पिटल में तैनात महिला डॉक्टर अर्चना राहुले की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस हत्या को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि खुद उसके पति और देवर ने मिलकर दिया.
अर्चना नागपुर के सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर पद पर कार्यरत थी, जबकि उसका पति रायपुर के सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर है. वह अपनी पत्नी अर्चना पर शक करता था, इसी शक में वह रायपुर से नागपुर पहुंचा और अपने भाई राजू राहुले के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी.
महिला डॉक्टर की हत्या में बड़ा खुलासा
हत्या के बाद अर्चना के पति ने किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने का शक जताया था. लेकिन पुलिस जांच में जब मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले गए तो सच्चाई सामने आ गई. CDR की जांच से पता चला कि हत्या में अर्चना का पति डॉक्टर अनिल राहुले और उसका भाई राजू राहुले शामिल हैं.
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र का है. डीसीपी रश्मिता राव (झोन-4, नागपुर पुलिस) ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने आरोपी पति और देवर को किया गिरफ्तार

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








