
Naga Chaitanya Love Letter: Samantha से तलाक के बाद नागा चैतन्य ने लिखा 'लव लेटर', जानिए किसके लिए है ये
ABP News
Naga Chaitanya Latest Instagram Post: सामंथा रुथ संग तलाक की घोषणा करने के बाद पहली बार नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
Naga Chaitanya Shared First Instagram Post After Separating From Samantha: साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक्टर का हैश टैग इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. इसके पीछे का कारण ये है कि तेलुगू सिनेमा के बाद अब नागा चैतन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. दूसरी तरफ सामंथा (Smantha Ruth Prabhu) से तलाक लेने के बाद एक्टर ने पहला पोस्ट सोशल मीडिया (Nafa Chaitanya Instagram) पर शेयर किया है.
जी हां पहली बार सामंथा से अलग होने के बाद इंस्टाग्राम पर नागा चैतन्य ने पोस्ट शेयर किया है. इससे पहले 2 अक्टूबर को पोस्ट शेयर कर अलग होने की जानकारी दी थी. नागा चैतन्य ने अपने पोस्ट में एक बुक की तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में इसे 'जीवन के लिए प्रेम पत्र' (A love letter to life) बताया है. साथ ही अपने पोस्ट में एक्टर ने @officiallymcconaughey को भी टैग किया है और उन्हें अपनी जर्नी को शेयर करने के लिए धन्यवाद भी कहा है और बताया है कि ये किताब उनके लिए ग्रीन लाइट के जैसे है.













