
MVA गुट में क्रॉस वोटिंग का महायुति को हुआ फायदा, महाराष्ट्र MLC चुनाव में ऐसे हुआ खेला
AajTak
महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के नतीजे जब सामने आए हैं तो 11 सीटों में से सभी 9 उम्मीदवारों की जीत के बाद एनडीए के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने एक बार माहौल तो अपने पक्ष में कर लिया है. उधर, एमवीए को तीन सीटों में से एक सीट गंवानी पड़ गई है.
हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में भले ही महाविकास अघाड़ी ने जोरदार प्रदर्शन कर बीजेपी नीत NDA को परेशानी में डाल दिया था, लेकिन शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में हुए एमएलसी चुनाव में NDA ने जबर्दस्त जीत हासिल की है. महाराष्ट्र में एनडीए के महायुति गठबंधन ने 11 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं INDIA गठबंधन के तीन प्रत्याशियों में से सिर्फ 2 ही जीत सके हैं. इसके अलावा ये भी खबर है कि कांग्रेस के 7 से 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है.
भाजपा को पांच सीटों पर मिली जीत बता दें कि 11 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद जब मतगणना हुई तो सामने आया कि भाजपा को 5, शिवसेना शिंदे और NCP अजित पवार गुट को 2-2 सीटों पर विजय मिली है. वहीं INDIA ब्लॉक से शिवसेना (UBT) और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती है. शरद पवार के समर्थन से खड़े जयंत पाटिल चुनाव हार गए हैं. विधान परिषद चुनाव में जीत के लिए एक कैंडिडेट को 23 विधायकों के वोट चाहिए थे. इनमें भाजपा के 103, शिवसेना (शिंदे गुट) के 38, NCP (अजित गुट) के 42, कांग्रेस के 37, शिवसेना (यूबीटी) के 15 और NCP (शरद पवार) के 10 विधायक हैं.
एमवीए को एक सीट पर मिली हार इस तरह महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के नतीजे जब सामने आए हैं तो 11 सीटों में से सभी 9 उम्मीदवारों की जीत के बाद एनडीए के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने एक बार माहौल तो अपने पक्ष में कर लिया है. उधर, एमवीए को तीन सीटों में से एक सीट गंवानी पड़ गई है. बीजेपी की पंकजा मुंडे समेत महायुति के सभी 9 उम्मीदवारों को जीत मिली है. कांग्रेस से प्रज्ञा सातव भी जीत गई हैं. दूसरी ओर यूबीटी सेना बढ़त हासिल करने में कामयाब रही और शरद पवार समर्थित उम्मीदवार की हार हुई.
जयंत पाटिल हारे आखिरी सीट के लिए दूसरे दौर में उद्धव ठाकरे गुट के मिलिंद नार्वेकर और शरद पवार गुट से समर्थित पीपल्स वोकर्स एंड पीजेंट्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के जयंत पाटिल के बीच टक्कर हुई. इस टकराव में मिलिंद नार्वेकर ने जयंत पाटिल को हराकर जीत हासिल की. इन 11 विधान परिषद सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे.
यह भी पढ़िएः दो साल पहले इसी MLC चुनाव में एकनाथ शिंदे ने बदला था पाला, आज किसके खेमे में लगेगी सेंध?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










