
Mundka fire: बिल्डिंग को नहीं मिली थी NOC, नियम ताक पर रख चल रही थी फैक्ट्री
AajTak
दिल्ली के मुंडका में जिस इमारत में आग लगी है, उसके बारे में बड़ी लापरवाही सामने आई है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग को फायर डिपार्टमेंट से एनओसी ही नहीं मिली थी. लिहाजा नियमों को ताक पर रखकर फैक्ट्री चल रही थी.
दिल्ली के मुंडका में जिस इमारत में आग लगी थी, वह बिल्डिंग सुरक्षा के मानकों पर खरी नहीं थी. इस बात का खुलासा फायर चीफ ऑफिसर अतुल गर्ग ने किया है. उन्होंने आज तक/इंडिया टुडे को बताया कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसे फायर डिपार्टमेंट से NOC नहीं मिली थी. उन्होंने कहा कि मुंडका में चलने वाली ज्यादातर फैक्ट्री बिना NOC के संचालित हो रही हैं. यानी सभी फैक्ट्री नियम और कानून को ताक पर रख कर चलाई जा रहीं हैं.
दिल्ली के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया कि एनओसी के लिए MCD या बिल्डिंग अथॉरिटी हमारे पास पहले ड्रॉइंग भेजती है. लेकिन MCD ने आज तक हमारे पास ये केस नहीं भेजा. MCD को इसे हमारे पास भेजना एनओसी के लिए भेजना चाहिए था. उन्होंने कहा कि यहां अधिकतर फैक्ट्री इसी तरह से चल रही हैं.
बताया जा रहा है कि वहां कोई भी सेफ्टी गार्ड नहीं था. इसके साथ ही एक ही एंट्री प्वाइंट था. उधर, डीसीपी एस शर्मा ने कहा कि हमने कंपनी मालिकों को हिरासत में लिया है. हालांकि पुलिस ने बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही इस केस में FIR दर्ज कर ली गई है.
बता दें कि मुंडका में आग लगने की कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इस तरह के हादसे हुए हैं. जिसमें कई लोगों की जानें गई हैं.
दिल्ली में कब हुई बड़े हादसे
1- 8 दिसंबर 2019 को रानी झांसी रोड अनाज मंडी में आग. फोन पर जानकारी मिली थी कि घर में आग लगी है लेकिन फैक्ट्री संचालित थी, इसमें 43 लोगों की मौत हुई थी. कई घायल हुए थे. काफी संकरा इलाका होने की वजह से दमकल को पहुंचने में समय लगा था.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








