
Mumbai: राजभवन में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर बना साइबर ठगी का शिकार, ठग ने उड़ाए 3 लाख रुपये
AajTak
मुंबई में राजभवन में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर साइबर ठगी का शिकार हो गया. व्हाट्सऐप ग्रुप पर आरटीओ चालान से जुड़ा लिंक क्लिक कर अपनी डिटेल साझा की. इसके तीन दिन बाद उसके बैंक खाते से 3 लाख रुपये उड़ा लिए गए. इंस्पेक्टर ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दी और ताड़देव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया. मामला जांच में है.
महाराष्ट्र के राज्यपाल के मुंबई स्थित सरकारी आवास राजभवन में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर साइबर ठगों का शिकार हो गया. ठगों ने फिशिंग के जरिए उसके बैंक खाते से पूरे 3 लाख रुपये निकाल लिए. मामला सामने आने के बाद पुलिस और साइबर सेल जांच में जुट गई है.
शिकायत के अनुसार, 49 वर्षीय इंस्पेक्टर का आवास तारदेव पुलिस कॉलोनी में है. उसने पुलिस को बताया कि सोमवार से शनिवार के बीच यह घटना हुई. दरअसल, उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में आरटीओ चालान से जुड़ा एक लिंक भेजा गया था. लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्होंने अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया.
यह भी पढ़ें: सात करोड़ की साइबर ठगी... ओडिशा पुलिस ने पंजाब और आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किए दो ठग
कुछ समय बाद उन्होंने उस लिंक को हटा दिया, लेकिन तब तक उनकी जानकारी साइबर ठगों के हाथ लग चुकी थी. तीन दिन बाद उनके बैंक खाते से 3 लाख रुपये निकाल लिए गए. जब इंस्पेक्टर के मोबाइल पर पैसे निकाले जाने का मैसेज आया, तो उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल किया और शिकायत दर्ज कराई.
इसके बाद वे सीधे तारदेव थाने पहुंचे, जहां इस मामले में साइबर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना फिशिंग अटैक का क्लासिक उदाहरण है, जिसमें ठग नकली लिंक और संदेश भेजकर लोगों से उनकी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते हैं. पुलिस ने बताया कि फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है और ठगों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम भी लगाई गई है.
कैसे होता है फिशिंग के जरिए ठगी?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










