
Mumbai: माहिम बीच की अवैध दरगाह पर बुलडोजर एक्शन, कल ही राज ठाकरे ने दिया था अल्टीमेटम
AajTak
मुंबई के माहिम बीच पर स्थित मखदूम शाह दरगाह पर सरकार ने बुल्डोजर एक्शन लिया है. बुधवार को ही मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर यह अवैध दरगाह हटाई नहीं गई तो उसके बगल में गणपति का मंदिर बना देंगे.
मुंबई के माहिम बीच पर स्थित अवैध माहिम मखदूम शाह दरगाह पर सरकार ने बुल्डोजर चला दिया है. बुधवार को ही मनसे चीफ राज ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर दरगाह को नहीं तोड़ा गया तो उसके बगल में मंदिर बना देंगे. आज सुबह से ही बड़ी संख्या में यहां सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई थी और फिर बुलडोजर और मजदूरों की मदद से दरगाह को तोड़ दिया गया. प्रशासन ने माहिम बीच पर भारी पुलिस बल तैनात किया है. मलबे को बाहर निकालने के लिए अंदर बड़ी संख्या में ट्रक भेजे गए हैं.
राज ने दी थी धमकी
राज ठाकरे ने कहा था कि दो साल पहले यह दरगाह मौजूद नहीं थी इसलिए दरगाह को तोड़ दिया जाना चाहिए. गुड़ी पड़वा के दिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के वार्षिक कार्यक्रम के दौरान राज ठाकरे ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर एक महीने के भीतर इस अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया तो वह इसके बगल में एक गणपति का मंदिर बना देंगे. उन्होंने सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस को इस मामले में त्वरित एक्शन लेने को कहा. उन्होंने कहा कि ढ़ाई साल पहले तक यहां कोई निर्माण कार्य नहीं था.
अपनी सभा में चलाया वीडियो
अपनी जनसभा के दौरान राज ठाकरे ने ड्रोन से शूट किया हुआ दरगाह का एक वीडियो भी चलाया. माहिम में हजरत मखदूम शाह बाबा दरगाह की तरफ इशारा करते हुए राज ने कहा, 'यहां क्या हो रहा है...? क्या नई हाजी अली दरगाह बन रही है...दो साल पहले कुछ भी नहीं था. नगर निगम के कर्मचारी शहर में घूमते रहते हैं लेकिन उन्हें यह अवैध निर्माण नजर नहीं आता है. यहां दूसरा हाजी अली बनाने की कोशिश हो रही है...'
लाउडस्पीकर का मुद्दा फिर उठाएंगे

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










