
Mumbai : चप्पल उतारने पर हुए झगड़े में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी फरार
AajTak
चप्पल उतारने पर हुए झगड़े में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी पड़ोसी घर छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है. पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं.
मुंबई के मीरा नगर इलाके में फ्लैट के बाहर चप्पल उतारने पर दो परिवारों में विवाद हो गया था. झगड़े के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति को गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी. वहीं, घटना के बाद आरोपी पड़ोसी फरार हो गया. पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 में केस दर्ज कर लिया है. हालांकि, पुलिस ने फरार आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया है, उसकी तलाश जारी है.
जानकारी के मुताबिक, मुंबई के मीरा रोड के नया नगर परिसर में मौजूद अस्मिता डैफोडिल बिल्डिंग नंबर 13-14 में अफसर खत्री नाम के व्यक्ति का फ्लैट (401) है. शनिवार की रात को फ्लैट के बाहर चप्पल रखने को लेकर उनका पड़ोसी युवक समीर से झगड़ा हो गया था. छोटी पर बात पर झगड़ा इतना बढ़ा की दोनों परिवारों के बीच हाथापाई हो गई. इस दौरान बुजुर्ग अफसर खत्री को गंभीर चोट लग गई और उनकी मौत हो गई.
समीर की पत्नी पुलिस हिरासत में
मृतक बुजुर्ग अफसर खत्री की पत्नी ने समीर के खिलाफ नया नगर थाने में जाकर पति की हत्या का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया. इसके बाद पुलिस समीर के घर पहुंची. देखा तो वह घर पर मौजूद नहीं थी. पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि समीर फरार हो गया है. पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है.
पुलिस की दो टीमें समीर की तलाश में
आरोपी युवक समीर की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं. उसकी तलाश में टीमों ने कई जगह पर छापेमारी की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






