
MS Dhoni एंड फैमिली छुट्टियां मनाने दुबई पहुंची, साक्षी-जीवा ने शेयर कीं Photos
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में राजस्थान के जयपुर में एक शादी में शामिल होने के लिए सपरिवार पहुंचे थे. अब धोनी एंड फैमिली छुट्टियां मनाने के लिए दुबई पहुंची है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर जा चुके हों लेकिन अभी भी फैंस में उनके चर्चे होते हैं. महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में राजस्थान के जयपुर में एक शादी में शामिल होने के लिए सपरिवार पहुंचे थे. अब धोनी एंड फैमिली छुट्टियां मनाने के लिए दुबई पहुंची है. महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई से स्पेशल फोटो आई है. तस्वीर में जीवा एक स्विमिंग पूल के पास खड़ी है और तस्वीर पर कैप्शन दिया है “Holiday”.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












