
MP TET Paper Viral: MP TET का पेपर लीक, परीक्षार्थी को ट्रेन में एजेंट के मोबाइल में मिले स्क्रीन शॉट
AajTak
MP TET Paper Viral: एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) की ओर से आयोजित एमपी टीईटी 25 मार्च को ऑनलाइन कराई गई थी. प्रश्नपत्र का कम्प्यूटर स्क्रीन का स्क्रीन शॉट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पेपर लीक को लेकर कांग्रेस अब सरकार पर हमलावर हो गई है.
मध्यप्रदेश में 25 मार्च को हुए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का प्रश्न पत्र लीक होने का मामला सामने आया है. यह आरोप ग्वालियर से भोपाल परीक्षा देने आए अभ्यर्थी मदन मोहन दौहरे ने लगाया है. उसका कहना है कि जब वह परीक्षा देकर ट्रेन से ग्वालियर लौट रहा था, तब उसे धौलपुर का एक एजेंट मिला. उसने मोबाइल में पूरा पेपर दिखाया. पेपर मैच कर रहा था, जबकि सेंटर से पेपर बाहर लाया ही नहीं जा सकता. फिर एजेंट के मोबाइल में पेपर कैसे आ गया. फिलहाल युवक के दावे के बाद सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग या प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
सीएम शिवराज को किया ट्वीट
परीक्षार्थी ने ट्विटर पर पेपर की कुछ स्क्रीनशॉट अपलोड करते सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी टैग किया. उसने ट्वीट में लिखा कि यह क्या हो रहा है? MP TET पेपर लक्ष्मण सिंह के मोबाइल पर कैसे आया? क्या इसी प्रकार सभी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा होता रहेगा. बेरोजगारों की प्रतिभा का ऐसे ही हनन होता रहेगा. हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों से इस मामले की न्यायिक जांच कराएं.
@CMMadhyaPradesh माननीय @ChouhanShivraj जी, ये क्या हो रहा है? MP TET पेपर लक्ष्मण सिंह के मोबाइल पर कैसे आया? क्या इसी प्रकार सभी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा होता रहेगा। बेरोजगारों की प्रतिभा का ऐसे ही हनन होता रहेगा? हाई कोर्ट के रिटायर जजो से न्यायिक जांच कराए? कठोर कार्यवाही हो। pic.twitter.com/YOLSZ2bMfc
तत्काल जांच होनी चाहिए: दिग्विजय
परीक्षार्थी के ट्वीट के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने युवक के दावे के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह गंभीर आरोप है. इसकी जांच तत्काल होनी चाहिए'

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








