
MP bypolls 2024: शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय बोले, बुधनी के लोगों तक पहुंचने के लिए टिकट की जरूरत नहीं
AajTak
MP Bypolls 2024: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने कभी भी बुधनी विधानसभा सीट से टिकट की आकांक्षा नहीं की थी. कभी टिकट की मंशा से काम नहीं किया.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने कभी भी बुधनी विधानसभा सीट से टिकट की आकांक्षा नहीं की थी. कभी टिकट की मंशा से काम नहीं किया. बुधनी के लोगों तक पहुंचने के लिए टिकट की जरूरत नहीं है.
बीजेपी ने शनिवार को राज्य में आगामी विधानसभा उपचुनावों में बुधनी सीट के लिए पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और विजयपुर के लिए पूर्व कांग्रेस नेता रामनिवास रावत की उम्मीदवारी की घोषणा की है.
इस साल की शुरुआत में विदिशा लोकसभा सीट से जीतने वाले और केंद्रीय मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी. कार्तिकेय बुधनी से टिकट के दावेदारों में से थे, इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके पिता ने 2006 से लगातार पांच बार किया है.
'ट्रिपल इंजन' की सरकार
भार्गव के नामांकन के बारे में पूछे जाने पर कार्तिकेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है. उन्होंने कहा कि जब भार्गव को टिकट दिया जाता है तो यह 'ट्रिपल इंजन' बन जाता है क्योंकि वह वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं.
कार्तिकेय ने कहा, ''उन्हें (भार्गव को) मैदान में उतारना उचित है. हमने उनके नेतृत्व में कई चुनाव लड़े हैं, मेरे जन्म से पहले भी. वह एक अनुभवी नेता हैं.''

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








