
MP Board MPBSE 10th-12th Result 2022: एमपी बोर्ड रिजल्ट आज हो सकते हैं जारी? यहां मिलेगा डाउनलोड लिंक
AajTak
MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022 Latest Update: परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई हैं, जिसमें कुल 18 लाख छात्र शामिल हुए हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को बताई गई आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in अथवा mpbse.nic.in पर जाएं और अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके लॉगिन करें.
MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2022 Latest Update: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन (MPBSE) 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रिजल्ट आज 06 अप्रैल को जारी हो सकता है. हालांकि, रिजल्ट डेट और टाइम के संबंध में बोर्ड ने अभी कोई घोषणा नहीं की है.
जानकारी के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की घोषणा अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक की जा सकती है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई हैं जिसमें कुल 18 लाख छात्र शामिल हुए हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को बताई गई आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in अथवा mpbse.nic.in पर जाएं और अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके लॉगिन करें. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, छात्र अपनी मार्कशीट अपने पास डाउनलोड कर जरूर रख लें.
संशोधित एमपी बोर्ड मार्किंग स्कीम के अनुसार, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 80 अंक थ्योरी विषयों के लिए और शेष 20 अंक प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट कार्यों के लिए अलॉट किए जाएंगे. प्रैक्टिकल वाले विषयों के लिए, लिखित परीक्षा के 70 नंबर और प्रैक्टिकल के 30 नंबर दिए जाएंगे. किसी भी अन्य जानकारी के लिए छात्र mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर नज़र बनाकर रखें.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











