
MP: होशंगाबाद अब नर्मदापुरम होगा, जानिए किस शासक ने बदला नाम, ये है इतिहास
AajTak
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम कर दिया है. उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी दी. वहीं इतिहासकार हंसा व्यास के मुताबिक 15वीं शताब्दी में मुगल शासक होशंगशाह, मांडू होता हुआ यहां आया और उसके राज के दौरान इसका नाम होशंगाबाद पड़ा.
मध्य प्रदेश का होशंगाबाद अब नर्मदापुरम नाम से जाना जाएगा. साथ ही प्रख्यात पत्रकार और कवि माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली बाबई का नाम बदलकर माखन नगर कर दिया गया है. गुरुवार को केंद्र सरकार से नाम बदलने की मंजूरी मिलने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान कर दिया है. लेकिन इस शहर का नाम होशंगाबाद क्यों पड़ा, आइए जानते हैं. होशंगाबाद में स्थित बाबई महान कवि, लेखक और पत्रकार आदरणीय माखनलाल चतुर्वेदी जी की जन्मस्थली है। मुझे तोड़ लेना बनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक! मातृ-भूमि पर शीश- चढ़ाने, जिस पथ पर जावें वीर अनेक... जैसी पंक्तियों के रचयिता के गृह नगर बाबई को हम अब माखन नगर के नाम से जानेंगे।

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











