
MP: 'मोदी-योगी-शाह कहते हैं हम हैं, लेकिन गरीब नवाज चाह ले तो...', कव्वाल पर केस दर्ज
AajTak
रीवा में एक कव्वाल ने कहा, 'मोदीजी कहते हैं हम हैं, योगी जी कहते हैं हम हैं, अमित शाहजी कहते हम हैं, अगर गरीब नवाज चाह ले तो हिंदुस्तान कहां था, कहां है, कहां पर बसा था, पता नहीं चलेगा.'
मध्य प्रदेश के रीवा में उर्स के दौरान एक कव्वाल ने विवादित टिप्पणी कर दी. कव्वाल नवाज शरीफ ने कहा कि मोदीजी कहते हैं हम हैं, योगी जी कहते हैं हम हैं, अमित शाहजी कहते हम हैं, अगर गरीब नवाज चाह ले तो हिंदुस्तान कहां था, कहां है, कहां पर बसा था, पता नहीं चलेगा. कव्वाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
दरअसल, रीवा जिले के मनगवां में कव्वाल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह पूरा वाक्या 28 मार्च को मनगवां के उर्स कव्वाली मंच का है. कव्वाल नवाज शरीफ ने कहा, 'मोदी जी कहते हैं हम हैं, योगी जी कहते हैं हम हैं, अमित शाह जी कहते हम हैं, अगर गरीब नवाज चाह ले तो हिंदुस्तान कहां था, कहां है, कहां पर बसा था पता नहीं चलेगा.'
सुनिए कव्वाल ने क्या कहा था-
नवाज शरीफ के इस बयान के बाद लोगों में काफी नाराजगी है और कव्वाल के ऊपर एफआईआर की मांग की जा रही थी. आख़िरकार पुलिस ने कव्वाल और आयोजक पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने आईपीसी की 505, 153, 298 धाराओं पर मामला दर्ज किया है. आरोपी नवाज शरीफ की गिरफ्तारी के लिए टीम यूपी भेजी गई है.
एएसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की 153, 505(2), 298 धाराओं पर राजद्रोह, धार्मिक भावनाओं को भड़काने जैसे आदि मामले दर्ज किये है. पुलिस ने कव्वाल शरीफ परवाज के अलावा उर्स कमेटी ईदगाह के आयोजकों को भी दोषी माना है और उन पर भी मामले दर्ज किए. कव्वाली के बाद आरोपी शरीफ सहित आयोजक फरार हो गए हैं. उनकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम यूपी भेजी है.
भाजपा विधायक भी थे मौजूद

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








