
MP: मैकेनिक ने तय समय पर रिपेयर नहीं किया TV तो रिटायर्ड आर्मी जवान ने कर दिया शूट, मौत
AajTak
मध्यप्रदेश के महू से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. दरअसल यहां आर्मी के रिटायर्ड जवान ने एक मैकेनिक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी. इस हत्या की वजह सिर्फ इतनी सी थी कि मैकेनिक ने तय समय में टीवी रिपेयर करके नहीं दिया था. आरोपी ने दुकान मालिक नीलेश पर चार राउंड फायर किए. इसमें से दो गोलियां नीलेश को लगीं.
पल भर का गुस्सा किस तरह किसी की जान ले लेता है इसका एक उदाहरण सामने आया है. मामला मध्य्प्रदेश के महू का है. यहां एक रिटायर्ड आर्मी जवान ने मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी. इसकी वजह बेहद मामूली है. दरअसल, आर्मी का रिटायर्ड जवान अपने टेलीविजन की मरम्मत कराने एक दुकान पर गया था. तय समय पर टीवी रिपेयर नहीं करने पर आरोपी ने मैकेनिक को तड़ातड़ चार गोलियां मार दीं.
एजेंसी के मुताबिक महू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत कांकाने ने कहा कि आरोपी जेबी सिंह परिहार ने दुकान के मालिक पर फायरिंग कर दी. इसमें नीलेश अग्रवाल को 2 गोलियां लगीं. घायल अवस्था में नीलेश को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
शशिकांत कांकाने ने बताया कि सेना के सेवानिवृत्त सिपाही जेबी सिंह परिहार ने करीब 2 महीने पहले अपना टेलीविजन नीलेश अग्रवाल को मरम्मत करने के लिए दिया था. इसके लिए वह कई बार दुकान पर गया और पता कि कब तक टीवी की मरम्मत हो जाएगी.
पुलिस के मुताबिक जेबी सिंह परिहार ने सोमवार को फिर से नीलेश अग्रवाल को फोन किया. इस दौरान दोनों की तीखी नोंकझोंक हो गई है. इसके बाद आरोपी जेबी सिंह परिहार नीलेश की दुकान पर करीब तीन बजे के आसपास पहुंचा और अपनी लाइसेंसी बंदूक से 4 राउंड फायर किए. दो गोलियां नीलेश को लगीं. इसमें एक गोली नीलेश की आंख के पास लगी. आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई.
ये भी देखें

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









