
MP में 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, बोले- लोगों की सेवा करना है मकसद
AajTak
74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार शाम पद्मश्री पाने वालों की सूची जारी की गई है. उसमें एक नाम जबलपुर में रहने वाले डॉ. डावर का भी है. डॉ. डावर का जन्म 16 जनवरी, 1946 को पंजाब (पाकिस्तान) में हुआ था. विभाजन के बाद वे भारत आ गए. 1967 में उन्होंने जबलपुर से एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) का कोर्स पूरा किया.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाले 77 साल के डॉ. मुनीश्वर चंद्र डावर को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए चुना गया है. डॉ. डावर जबलपुर में सिर्फ 20 रुपये में लोगों का इलाज करते हैं. वे रोजाना करीब 200 मरीजों को देखते हैं और उनका उपचार करते हैं. इसके साथ ही महंगाई के इस दौर में फीस के रूप में 20 रुपये की मामूली राशि स्वीकार करते हैं.
बता दें कि 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार शाम पद्मश्री पाने वालों की सूची जारी की गई है. उसमें एक नाम जबलपुर में रहने वाले डॉ. डावर का भी है. डॉ. डावर का जन्म 16 जनवरी, 1946 को पंजाब (पाकिस्तान) में हुआ था. विभाजन के बाद वे भारत आ गए. 1967 में उन्होंने जबलपुर से एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) का कोर्स पूरा किया. उन्होंने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लगभग एक वर्ष तक भारतीय सेना में भी काम किया, उसके बाद 1972 से वे जबलपुर में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं.
'सिर्फ लोगों की सेवा करना है मकसद'
डॉ. डावर बताते हैं कि उन्होंने 2 रुपये में लोगों का इलाज शुरू किया था और वर्तमान में वह अपनी फीस के रूप में सिर्फ 20 रुपये लेते हैं. न्यूज एजेंसी से बातचीत में डॉ. डावर ने कहा- इतनी कम फीस लेने को लेकर सदन में चर्चा जरूर हुई, लेकिन इसे लेकर कोई विवाद नहीं हुआ. हमारा मकसद सिर्फ लोगों की सेवा करना था, इसलिए फीस नहीं बढ़ाई गई. डॉ. डावर कहते हैं कि सफलता का मूल मंत्र है- अगर आप धैर्य से काम लेते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलती है और सफलता का सम्मान भी होता है.
'कड़ी मेहनत रंग लाती है'
पद्मश्री से सम्मानित होने पर डावर ने कहा कि कड़ी मेहनत कभी-कभी रंग लाती है, भले ही इसमें देरी हो. उसी का परिणाम है और लोगों का आशीर्वाद है कि मुझे यह पुरस्कार मिला है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






