
MP में फिर बदला जिले का नाम, अलीराजपुर अब होगा 'आलीराजपुर'
AajTak
MP News: कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है, रोजगार नहीं है, बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई बढ़ रही है, लेकिन सरकार नाम बदलने में व्यस्त है.
मध्यप्रदेश में नाम बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. राज्य सरकार ने अब 'अलीराजपुर' जिले का नाम बदलकर 'आलीराजपुर' कर दिया है. राजस्व विभाग ने इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन जिले के तीन और शाजापुर जिले के 11 नाम भी बदल चुके हैं. इस कदम ने राजनीतिक हलकों में नई बहस को जन्म दिया है.
कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है, रोजगार नहीं है, बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई बढ़ रही है, लेकिन सरकार नाम बदलने में व्यस्त है.
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, ''प्रदेश की जनता रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार का ध्यान केवल नाम बदलने पर है'
यह पहली बार नहीं, पहले भी बदले गए नाम यह कोई नया मामला नहीं है. BJP सरकार के पिछले 22 वर्षों में कई जिलों, शहरों और इमारतों के नाम बदले गए हैं. शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में ये बदलाव किए गए थे: • इस्लामनगर → जगदीशपुर • नसरुल्लागंज → भेरुन्दा • बाबई → माखन नगर • होशंगाबाद → नर्मदा पुरम • हबीबगंज स्टेशन → कमलापति स्टेशन
इसके बाद जनवरी 2025 में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र में मौलाना गांव का नाम बदलकर विक्रम नगर कर दिया. साथ ही गजनी खेड़ी को चामुंडा माता और जहांगीरपुर को जगदीशपुर नाम दिया गया.
इसके अतिरिक्त, शाजापुर जिले में भी 11 गांवों के नाम बदले गए, जैसे:- • मोहम्मदपुर मछनाई → मोहनपुर • ढाबला हुसैनपुर → ढाबला राम • मोहम्मदपुर पवाड़िया → रामपुर पवाड़िया • खजूरी अलाहदाद → खजूरी राम • हाजीपुर → हीरापुर • निपानिया हिसामुद्दीन → निपानिया देव • रीछड़ी मुरादाबाद → रिछड़ी • खलीलपुर → रामपुर • घट्टी मुख्तयारपुर → घट्टी • ऊंचोद → ऊंचावद • शेखपुर बोंगी → अवधपुरी

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










