
MP में पांच साल की बच्ची से रेप, पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने वारदात को दिया अंजाम
AajTak
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में महज 5 साल की मासूम बच्ची से रेप की घिनौनी वारदात हुई है. पड़ोस में रहने वाले 17 साल के नाबालिग ने ही इस रेप को अंजाम दिया है. रात में बच्ची को पेट में दर्द होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. आरोपी वारदात के बाद से फरार है.
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में 5 साल की मासूम बच्ची से रेप की घिनौनी वारदात हुई है. इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि आगर मालवा जिले में एक 17 साल के नाबालिग लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की बच्ची के साथ रेप को अंजाम दिया है.
अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोयत कला पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम को हुई. सोयत कला पुलिस थाने के प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ ने कहा कि बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी लड़का उसे फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया.
उन्होंने बताया कि बाद में रात में पेट में दर्द होने के बाद लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दी. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है.
गायकवाड़ ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हो गई है. अधिकारी ने कहा कि नाबालिग लड़के के खिलाफ आईपीसी और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के लिए बन कानून POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपी का पता लगाया जा रहा है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










