
MP में दिनदहाड़े मजिस्ट्रेट के घर में चोरी, लाखों के जेवरात पर हाथ साफ
AajTak
MP News: ड्यूटी पर गईं मजिस्ट्रेट के घर से चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान पार कर दिया. इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
MP News: शहडोल जिले के जयसिंहनगर में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सरकारी आवास में दिनदहाड़े चोरी की चौंकाने वाली वारदात सामने आई. बैखौफ चोरों ने न्यायिक अधिकारी के घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान चुरा लिए और मौके से फरार हो गए. इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और न्यायिक वर्ग में भी चिंता का माहौल है.
पुलिस ने बताया कि जयसिंहनगर न्यायालय में तैनात प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रोजाना की तरह सुबह अपने सरकारी निवास से कोर्ट के लिए निकलीं. घर पूरी तरह बंद था. कुछ घंटे बाद जब कामकाज करने वाली महिला कर्मचारी पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. उसने तुरंत फोन कर मजिस्ट्रेट को जानकारी दी.
शाम को जब मजिस्ट्रेट घर लौटीं तो पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा था, अलमारियां खुली हुई थीं, सामान बिखरा था और गहने गायब थे. बताया जा रहा है कि घर से सोने का ब्रेसलेट, झुमके और चांदी के कई जेवर चोरी हुए हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.
फिंगरप्रिंट और सीसीटीवी से तलाश
घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी जयसिंहनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत जांच शुरू की. फिंगरप्रिंट टीम और तकनीकी शाखा के कर्मचारी साक्ष्य जुटाने में लगे हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके.
इनका कहना

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










