
MP: प्रेमिकाओं को खुश करने के लिए बना शातिर वाहन चोर, 150 से ज्यादा बाइक और कार की चोरी
AajTak
शातिर वाहन चोर राहतगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम भभूका का रहने वाला 27 साल का जय सिंह राजपूत है. शातिर चोर जय सिंह राजपूत अब तक डेढ़ सौ से ऊपर बाइक और चार पहिया वाहन चोरी करने की घटना को अंजाम दे चुका है. बताया जाता है कि हर वैलेंटाइन डे पर माशूका को घुमाने के लिए बाइक चोरी करता था और फिर बेच देता था.
लैला मजनूं, हीरा-रांझा की कहानी तो सुनी होगी. मगर, एक ऐसे आशिक की कहानी नहीं सुनी होगी, जो अपनी प्रेमिकाओं को खुश करने के लिए गाड़ियां चोरी करता था. इसे सनकी आशिक कहे या सनकी चोर जो प्रेमिकाओं को घुमाने के लिए और महंगे गिफ्ट देने के लिए बाइक चुराता था. पुलिस ने उसे गिरफ्त कर दो बाइक जब्त की हैं.
मामला मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का है. यहां के बेगमगंज में एक अजीब किस्म का बाइक चोर पकड़ में आया है, जो विशेष कर वैलेंटाइन डे और अन्य मौकों पर नई-नई बाइक चुराकर अपनी प्रेमिकाओं को घुमाता था. इसके बाद उन्हें बेचकर प्रेमिकाओं को महंगे गिफ्ट भी देता था. सब इंस्पेक्टर केशव शर्मा ने बताया कि शातिर वाहन चोर राहतगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम भभूका का रहने वाला 27 साल का जय सिंह राजपूत है.
यह भी पढ़ें- एक साल में 200 फ्लाइट्स में चोरी करने वाला चोर निकला गेस्ट हाउस का मालिक, बुजुर्गों को करता था टार्गेट
दर्जनों वाहन चोरी के 14 मामले हैं दर्ज
आरोपी पर पहले भी दर्जनों वाहन चुराने के 14 मामले दर्ज हैं. शातिर जयसिंह राजपूत पिछली बार पकड़े जाने पर उसके द्वारा बेगमगंज तहसील में चोरी की बेची गई 16 बाइक बरामद की थीं. इसके अलावा राहतगढ़ तहसील से भी चोरी कर बेची गई 32 बाइक बरामद की गई थीं. उक्त वारदात के बाद जेल से छूटने के बाद उसने फिर से दोनों बाइक चोरी की थीं.
शातिर चोर जय सिंह राजपूत अब तक डेढ़ सौ से ऊपर बाइक और चार पहिया वाहन चोरी करने की घटना को अंजाम दे चुका है. बताया जाता है कि हर वैलेंटाइन डे पर माशूका को घुमाने के लिए बाइक चोरी करता था और बाद में बेच देता था. वह अन्य दिनों में अपनी प्रेमिका को उपहार देने के लिए भी बाइक चुराता था.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










