
MP नवनीत राणा का गरबा वीडियो वायरल, कोरोना नियमों के उल्लंघन को लेकर उठे सवाल
AajTak
प्रशासन ने सोशल गैदरिंग से मना किया है. बावजूद इसके निर्दलीय सांसद नवनीत राणा नियमों को अनदेखा करते हुए देवी के कई पंडालों में जाकर गरबा डांडिया खेलीं. इस दौरान ना उन्होंने ना मास्क पहन रखा था ना ही वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करती नजर आईं.
महाराष्ट्र के अमरावती से संसद नवनीत राणा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनके सुर्खियों में होने की वजह गरबा डांडिया खेलना है. दरअसल, गरबा डांडिया पर रोक के बावजूद वह कई पंडाल में थिरकती नजर आईं. सोशल मीडिया पर उनके थिरकने का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









