
MP: गुना में शिकारियों ने की 3 पुलिसवालों की हत्या, ग्वालियर IG पर गिजी गाज
AajTak
Guna News: मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस और काले हिरण के शिकारियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. मृतकों में SI राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम शामिल हैं. बदमाश काले हिरण और मोर को मारकर ले जा रहे थे.
मध्य प्रदेश के गुना में शिकारियों की गोलीबारी में शहीद हुए तीनों पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे. उनके अंतिम संस्कार में भी जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे. वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए ग्वालियर IG अनिल शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. संभाग के आईजी पर घटनास्थल पर देरी से पहुंचने का आरोप है.
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवाज आज सुबह हाईलेवल इमरजेंसी मीटिंग बुलाई. इसमें गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी समेत बड़े पुलिस अधिकारी शामिल रहे.
CM शिवराज ने कहा, गुना में शिकारियों का मुकाबला करते हुए हमारे पुलिस के जवानों ने शहादत दी है. अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो इतिहास में उदाहरण बनेगी. अपराधियों की लगभग पहचान हो गई. जांच चल रही है. पुलिस फोर्स को भेजा गया है. अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे.
वहीं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि गुना जिले के आरोन थाना इलाके में 7-8 मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया था. जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. इस फायरिंग में पुलिस परिवार के जाबांज एसआई राजकुमार जाटव, हवलदार नीलेश भार्गव और सिपाही संतराम जी की मौत हो गई है. घटना दुखद और हृदय विदारक है. जिले के पुलिस अधीक्षक और डीजीपी से घटना की जानकारी ली. अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं जो नजीर बनें.
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की पुलिस मुस्तैदी से जान की बाजी लगाकर कर्तव्य निर्वहन कर रही है. रात्रि में भी पुलिस पेट्रोलिंग नियमित और निरंतर हो रही है, इसीलिए शिकारियों को घेर पाए. पुलिसकर्मियों पर हमलों करने वालों में 7 शिकारी शामिल थे. उनमें से एक शिकारी क्रास फायरिंग में मारा गया.
बता दें कि गुना के आरोन थाना इलाके स्थित सागा बरखेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात पुलिस और काले हिरण के शिकारियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. मृतकों में SI राजकुमार जाटव, कॉन्स्टेबल नीरज भार्गव और संतराम शामिल हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








