
MP के स्टूडेंट ने बनाई ये किफायती इलेक्ट्रिक साइकिल, जबरदस्त रेंज और उठाएगी 100Kg तक वजन
AajTak
इस इलेक्ट्रिक साइकिल के निर्माण में तकरीबन एक महीने का समय लगा है और इसमें आज के समय में बाइक्स में दी जाने वाले फीचर्स को भी शामिल किया गया है. ये इलेक्ट्रिक साइकिल सिंगल चार्ज में 30 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है.
इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों में लगातार क्रेज बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है. जहां दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक बाइक्स, स्कूटर और साइकिलों के निर्माण में लगी हैं वहीं लोकल लेवल पर भी लोग नए-नए इनोवेशन कर रहे हैं. ताजा ख़बर मध्य प्रदेश की है, जहां के छतरपुर के रहने वाले एक 20 साल के लड़के ने भी ऐसी ही एक अनोखी इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric Bicycle) बनाई है, जो न केवल बेहतर ड्राइविंग रेंज देती है बल्कि 100 किलोग्राम तक का वजन उठाने में भी सक्षम है.
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले आदित्य शिवहरे ने इस इलेक्ट्रिक साइकिल को कड़ी मेहनत के बाद बनाया है. आज तक ने आदित्य से इस इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में बात की तो उन्होनें बताया कि, इसे बनाने में तकरीबन 1 महीने का समय लगा और इसकी लागत तकरीबन 20,000 रुपये है. ये इलेक्ट्रिक साइकिल एक बार फुल चार्ज होने के बाद 30 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है और इसकी ख़ास बात ये है कि इसमें आज के समय मे एक आधुनिक बाइक में मिलने वाले फीचर्स को भी शामिल किया गया है.
इन फीचर्स से लैस है ये इलेक्ट्रिक साइकिल:
इस इलेक्ट्रिक साइकिल में एक्सलेटर, ब्रेक, लाइट, हॉर्न और एक मोबाइल स्टैंड भी दिया गया है. इस मोबाइल स्टैंड पर चालक अपने स्मार्टफोन को रख सकता है, जिसका इस्तेमाल नेविगेशन के लिए किया जा सकता है. आदित्य ने इस इलेक्ट्रिक साइकिल को 'IND EV1' नाम दिया है. आदित्य का कहना है कि, इसमें 250 वॉट की क्षमता का BLDC इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल किया गया है और इसकी बैटरी को सामान्य 5 Amp के घरेलू सॉकेट से कनेक्ट कर चार्ज किया जा सकता है. इसे फुल चार्ज होने में तकरीबन 5 घंटे का समय लगता है.
कहां से आया इलेक्ट्रिक साइकिल का आइडिया:
इस साइकिल के निर्माण को लेकर आदित्य ने बताया कि, आज के समय में बाजार में उपलब्ध बाइक्स और स्कूटरों की कीमत काफी उंची है, कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए लोगों को लाखों रुपये भी खर्च करने पड़ रहे हैं. ऐसे में वो एक ऐसी इलेक्ट्रिक साइकिल बनाना चाहते थें जो आम लोगों के बज़ट में हो और जिसे एक गरीब आदमी भी आसानी से अफोर्ड कर सके.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










