
MP: किसान के मुंह से अंग्रेजी सुन आगबबूला हुई थी तहसीलदार मैडम, बोली- 'अंडे से निकले चूजे'
AajTak
Tehsildar Video Viral: मौके पर पहुंची तहसीलदार को जैसे ही किसान ने इंग्लिश में कहा 'यू आर रिस्पॉन्सिबल'.....तो तहसीलदार मैडम ने आपा खो दिया. गुस्से में मैडम बोल उठीं, 'चूजे हैं ये'… अंडे से निकले नहीं इतनी बड़ी-बड़ी मरने-मारने की बात करते हैं.''
मध्यप्रदेश में अधिकारियों की बदजुबानी थमने का नाम नहीं ले रही है. शाजापुर में ड्राइवर से 'औकात' पूछने वाले कलेक्टर के बाद अफसरशाही का एक और मामला सामने आया है. गुरुवार को देवास जिले के सोनकच्छ की तहसीलदार अंजली गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.
सोनकच्छ के निकट कुमारिया राव गांव में खड़ी फसल के बीच खेतों में बिजली के पोल लगाने को लेकर किसान और तहसीलदार अंजली गुप्ता आमने -सामने हो गए. इस दौरान किसान के बेटे ने अंग्रेजी में कह दिया- ‘यू आर रिस्पॉन्सिबल’ यह शब्द सुनते ही तहसीलदार भडक़ उठीं और कहा, चूजे हैं ये. अंडे से निकले नहीं, बड़ी-बड़ी मरने-मारने की बात करते हैं. मैं अभी तक आराम से बात कर रही थी लेकिन आज इसने कैसे बोल दिया मैं कैसे जिम्मेदार हूं ?
50 सेकंड का यह वीडियो गुरुवार दोपहर वायरल होने के बाद रात होते-होते तहसीलदार मैडम मुख्यालय अटैच कर दी गईं. सीएम डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने अंजली गुप्ता को जिला मुख्यालय के निर्वाचन कार्यालय में अटैच कर दिया.
यह थी पूरी वजह
दरअसल, मप्र पॉवर ट्रांसमिशन क.लि. (MPPTL)सोनकच्छ क्षेत्र में 132 के.व्ही. लाइन बिजली के टॉवर खड़े कर रही है. टॉवर किसानों के खेत में लगाए जाने हैं. चूंकि फसल खड़ी है, ऐसे में उचित मुआवजा मिलना है. पहले तहसीलदार MPPTL के अधिकारियों के साथ बुधवार 10 जनवरी को किसानों से बातचीत करने गई थीं. बताया जा रहा है कि किसान समझाइश के बाद भी कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे. उन्हें समझाया गया. समझाने के बाद गुरुवार 11 जनवरी को भी किसानों ने व्यवधान उत्पन्न किया.
'दो शब्द पढ़ लिए तो अंग्रेजी में बोल रहे'

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








