
MP कांग्रेस को राहुल गांधी की खरी-खरी, बोले- BJP के लिए काम करते हैं कुछ कांग्रेस नेता
AajTak
भोपाल में बैठकें करने आए राहुल गांधी ने जाते-जाते मध्य प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं को बीजेपी का एजेंट करार दिया. राहुल गांधी ने किसी नेता का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि हमारे कार्यकर्ता बीजेपी को हराना चाहते हैं, मगर उनके हाथ बंधे हुए हैं.
'संगठन सृजन अभियान' के तहत कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल में बैठकें करने आए राहुल गांधी ने जाते-जाते मध्य प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं को बीजेपी का एजेंट करार दिया. राहुल गांधी ने किसी नेता का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि हमारे कार्यकर्ता बीजेपी को हराना चाहते हैं, मगर उनके हाथ बंधे हुए हैं.
जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस की विचारधारा, कार्यकर्ताओं और नेताओं में कोई कमी नहीं है. इस कमरे में बीजेपी को हराने का प्रतिभाशाली समूह मौजूद है, लेकिन आपके हाथ बंधे हुए हैं. ऐसा क्यों? क्योंकि आपकी आवाज कांग्रेस के संगठन में ठीक से सुनाई नहीं देती. यह हमारी सेना है, जो लड़ने और मरने के लिए तैयार है, लेकिन बीच में दो-तीन लोग उलटे-सीधे बयान देते रहते हैं."
राहुल ने आगे कहा, "कुछ लोग हताशा में बयान दे देते हैं, और कुछ ऐसे हैं जो बीजेपी का भी काम कर लेते हैं. हमें कहीं न कहीं से शुरुआत करनी होगी. वर्किंग कमेटी ने फैसला लिया है कि शुरुआत जिला अध्यक्षों से होगी. इस शुरुआत से हम मध्य प्रदेश में पार्टी को खड़ा करेंगे. आप में से कुछ लोग पूरे जोश के साथ कांग्रेस के लिए काम करते हैं, जबकि कुछ थक गए हैं, मूड ठीक नहीं है या तनाव में हैं."
'लंगड़े घोड़ों को रिटायर करने का समय' - राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा, "अब रेस के घोड़े और बारात के घोड़े को अलग करना होगा. कांग्रेस पार्टी कभी-कभी रेस के घोड़े को बारात में भेज देती है, जैसा कि कमलनाथ जी ने कहा, और कभी-कभी बारात के घोड़े को रेस में खड़ा कर देती है. एक तीसरी श्रेणी भी है - लंगड़े घोड़े की. हमें यह छांटना है कि लंगड़ा कौन है, बारात वाला कौन है और रेस वाला कौन है. रेस वाले को रेस में भेजना है, बारात वाले को बारात में, और लंगड़े घोड़े को रिटायर कर देना है. उसे कहना है कि घास खाओ और दूसरों को परेशान मत करो, वरना कार्रवाई करनी पड़ेगी."

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








