
MP: ओवरएज होने के कारण नहीं हो सका सेना में भर्ती तो की आत्महत्या, फांसी पर झूला अग्निवीर उम्मीदवार
AajTak
22 वर्षीय सेना में भर्ती के एक उम्मीदवार ने मंगलवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. एक अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या करने वाले केदार पाल सुबह घर से दौड़ने के लिए निकले थे, लेकिन बाद में उनका शव कस्बे में उनके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 22 वर्षीय सेना में भर्ती के एक उम्मीदवार ने मंगलवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. दरअसल, वह अधिक उम्र का होने के कारण अग्निवीर चयन प्रक्रिया के लिए असफल हो गया था. एक अधिकारी ने बताया कि केदार पाल सुबह घर से दौड़ने के लिए निकले थे, लेकिन बाद में उनका शव कस्बे में उनके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला.
पुलिस ने बताया- हमने पाल का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया और एक सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें उसने लिखा था कि ओवरएज होने के कारण वह सेना की अग्निवीर भर्ती के सलेक्शन प्रोसेस से बाहर हो गया है और इसी से हताश होकर वह ये कदम उठा रहा है.
पाल के दोस्तों के अनुसार, वह सेना में शामिल होना चाहता था और फिट रहने के लिए बहुत एक्सरसाइज भी करता था. उन्होंने बताया कि अग्निवीर योजना शुरू होने के बाद सेना में शामिल होने की उम्र सीमा 17 से 21 साल तय की गई थी, जबकि पहले यह 23 साल तक थी.
पीड़ित के दोस्त सोनू गुर्जर ने कहा “कोविड -19 महामारी के कारण दो साल तक कोई रिक्रूटमेंट ड्राइव नहीं चलाई गई और तब तक पाल जैसे कई अभ्यर्थी ओवरएज हो गए. उनका जन्म 30 जून, 2002 को हुआ था, जबकि चयन के लिए आयु मानदंड 1 अक्टूबर, 2002 और 1 अप्रैल, 2004 के बीच पैदा हुए उम्मीदवारों के लिए था.''
गौरतलब है कि 15 दिन पहले नोएडा से भी ऐसी ही खबर आई थी. यहां आर्मी की परीक्षा में फेल होने के बाद एक युवक ने सोसाइड नोट लिखकर फांसी लगी ली. उसने लिखा- इस जन्म में फौजी नहीं बन पाया अगले जन्म में जरूर बनूंगा.. मामला नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गाँव का है, पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








