
MP: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 1 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदेगी सरकार
AajTak
मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खरीदने का फैसला लिया है. इसके साथ ही सरकार एक लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदने की भी तैयारी कर रही है.
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. हालात ये हो गए हैं कि कई मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है. कई हिस्सों से ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों को परेशानी हो रही है, जिसको ध्यान में रखते हुए अब मध्यप्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि वो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खरीदेगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने 2 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खरीदने का आर्डर दे दिया है. इन मशीनों को आईसीयू वार्ड में रखा जाएगा, जहां गंभीर रूप से पीड़ित कोरोना मरीजों का इलाज होता है. दरअसल, मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन सिलेंडर और अस्पतालों में बेड की कमी से सरकार की किरकिरी हो रही थी.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









