
MP: एक्सीडेंट में डॉगी की मौत, भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को बुरी तरह पीटा, लटका मिला शव
AajTak
मध्य प्रदेश के रीवा के नईगढ़ी थाना क्षेत्र (Naigarhi police station area of Rewa, Madhya Pradesh) में एक ट्रक की चपेट में आकर कुत्ते के पिल्ले की मौत हो गई. इसके बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को जमकर पीटा. इस घटना के बाद ट्रक चालक का शव फांसी पर लटका मिला है. मृतक के परिजन का आरोप है कि भीड़ ने हत्या कर फांसी पर लटका दिया है. वहीं पुलिस आत्महत्या (Police Suicide) मान रही है.
क्या किसी इंसान की जान कुत्ते के पिल्ले की जान के बराबर है. रीवा में कुत्ते के पिल्ले की मौत के झगड़े में एक ट्रक ड्राइवर की जान चली गई. मृतक चालक से गांव के दबंगों ने मारपीट की थी. उसके बाद ट्रक चालक का शव (Truck driver dead) फांसी लटका मिला. ट्रक चालक के परिजन का आरोप है कि दबंगों ने मारकर फांसी पर लटका दिया है. वहीं पुलिस इसे प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या मान रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










