
MP: अपहरण कर 5वीं कक्षा की छात्रा से रेप, घर छोड़ने के बहाने साथ ले गया था आरोपी
AajTak
मामला जिले की यूपी की सीमा से लगे उप थाना गढ़ी का है. पांचवी कक्षा की छात्रा स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही थी. तभी उसे पड़ोसी गांव का रहने वाला युवक मिला और घर छोड़ने की बात कही. छात्रा उसके साथ चली गई. आरोपी ने छात्रा को किडनैप कर लिया और उसे सुनसान जगह पर ले गया.
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से पांचवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर रेप किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने आरोपी को उनके सुपुर्द करने मांग करते हुए जमकर हंगामा किया. पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी.
दरअसल, दरअसल, मामला जिले की यूपी की सीमा से लगे उप थाना गढ़ी का है. पांचवीं कक्षा की छात्रा स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही थी. तभी उसे पड़ोसी गांव का रहने वाला युवक मिला और घर छोड़ने की बात कही. छात्रा उसके साथ चली गई. आरोपी ने छात्रा को किडनैप कर लिया और उसे सुनसान जगह पर ले गया.
अस्पताल में भर्ती कराई गई बच्ची
यहां आरोपी ने छात्रा का रेप किया और मौके से फरार हो गई. दर्द से कराहती घायल बच्ची किसी तरह बदहवास हालत में घर पहुंची और परिवार को घटना के बारे में बताया. परिजन तत्काल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे साथ ही पुलिस को इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी.
आरोपी किया गया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मगर, घटना के बाद पीड़ित परिवार और गांव के लोग आक्रोशित हो गए. वह आरोपी को उनको सुपुर्द करने की बात पुलिस से कहने लगे. पीड़ित बच्ची के स्कूल के अन्य छात्र-छात्राएं भी घटना से गुस्से में नजर आए. सभी ने मिलकर उप थाने में हंगामा शुरू कर दिया.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








