
लरिजानी डेड, सुलेमानी का सफाया... इजरायल के दावे पर ईरान ने पेश की 'हाथ से लिखी' सफाई
AajTak
ईरान पर घातक हमलों की सीरीज में इजरायल ने बड़े कमांडरों को निशाना बनाने का दावा है. ये वैसे सैन्य ऑफिसर थे जो अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान का राजनीतिक और मिलिट्री लीडरशिप संभाल रहे थे. लेकिन इजरायल के दावे पर ईरान ने हाथ से लिखा एक पोस्ट जारी किया है. इस पोस्ट ने भ्रम और बढ़ा दिया है.
पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई में इजरायल ने ईरान की मिलिट्री कमांड पर तगड़ा प्रहार किया है. इजरायल ने 12 घंटे में तीन बड़े टारगेटेड अटैक किए हैं. इजरायल का दावा है कि इन हमलों ने ईरान डिफेंस और प्लानिंग क्षमता को निर्णायक रूप से चोट पहुंचाया है. इजरायल की सेना IDF ने दावा किया है कि उसके हमले में अली खामेनेई के सलाहकार अली लरिजानी की मौत हो गई. दूसरा हमला कमांडर सुलेमानी पर हुआ. इजरायल का दावा है कि घोलामरेजा सुलेमानी को एक टारगेट कर मारा गया. तीसरा और निर्णायक आक्रमण ईरानी नेवी पर फोकस रहा.
यह युद्ध के 18वें दिन की सबसे बड़ी घटना है. ईरान का नेतृत्व पहले ही सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद पहले से गहरे संकट से जूझ रहा है.
इजरायली रक्षा मंत्री इस्राएल काट्ज ने इन मौतों की पुष्टि की, और इसे "ईरान की कमान को कमजोर करने का निर्णायक कदम" बताया.
पहला प्रहार: अली लरिजानी पर मिडनाइट स्ट्राइक
इजरायली सेना का कहना है कि अली खामेनेई की हत्या के बाद लरिजानी ने ईरान के डी-फैक्टो यानी कि असली नेता बन गए थे.
IDF का कहना है, "सालों तक लरिजानी को ईरानीशासन के नेतृत्व में सबसे वरिष्ठ और अनुभवी हस्तियों में से एक माना जाता था, और वे अली खामेनेई के करीबी थे."

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








