
'ऐसा लगा कांग्रेस भूचाल ला देगी, मैं भी घबरा गया', राहुल गांधी-खड़गे की तस्वीर दिखा शिवराज ने विपक्ष को घेरा
AajTak
ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब देते हुए मनरेगा के लिए बजट आवंटन के आंकड़े गिनाए. उन्होंने चर्चा के दौरान विपक्ष के एक-एक वार पर चुन-चुनकर पलटवार किया.
राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर 10 मार्च को चर्चा हुई थी. ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्यसभा में इस चर्चा का जवाब दिया. शिवराज ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस को निशाने पर रखा. उन्होंने कहा कि यह कहते हैं मनरेगा खत्म कर दी, तो बापू का अपमान कर दिया. केवल नाम बदलना अपमान है, तो सबसे पहले यह अपमान कांग्रेस ने किया जवाहरलाल नेहरू का.
शिवराज ने कहा कि पहले तो नरेगा थी, बाद में यह मनरेगा हो गई. उन्होंने कहा कि नाम बदलने से अपमान नहीं होता. कितनी योजनाओं के नाम एक परिवार के नाम पर हैं. एक परिवार के नाम पर 600 सरकारी योजनाओं के नाम पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के नाम पर रखे गए हैं. शिवराज ने एयरपोर्ट से पोर्ट और अवॉर्ड तक, आंकड़े गिनाए और सवालिया अंदाज में कहा कि कहां बापू में श्रद्धा थी. हम अगर एक योजना का नाम विकसित भारत जी राम जी कर दें, तो आपको तकलीफ हो जाए. राम के नाम पर क्या आपत्ति.
उन्होंने कहा कि जैसे ही राम का नाम आया, ऐसा लगा कि कांग्रेस भूचाल ला देगी, संग्राम होगा. संग्राम नहीं, महासंग्राम होगा. याचना नहीं अब रण होगा. मैं भी घबरा गया कि शिवराज अब क्या होगा. शिवराज ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की एक फोटो दिखाते हुए कहा कि ये फोटो देखकर मैं भी घबरा गया.
शिवराज के तस्वीर दिखाने पर कांग्रेस ने की आपत्ति
शिवराज सिंह चौहान के सदन में तस्वीर दिखाने पर कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने आपत्ति की और कहा कि नियमों के मुताबिक तस्वीर नहीं दिखाई जा सकती. यहां मंत्री तस्वीर दिखा रहे हैं. प्रमोद तिवारी ने स्टेडियम के नाम का मुद्दा उठाया. इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वह स्टेडियम सरकारी नहीं है. गुजरात का एक एसोसिएशन है, उसने स्टेडियम बनाया. वह सरकारी नहीं है. प्रह्लाद जोशी ने कहा कि नेहरू, इंदिरा जी जब जीवित थे, तब अपने आपको भारत रत्न दे दिया. ये हमें क्या पाठ पढ़ाते हैं. शिवराज ने कहा कि पूछना चाहता हूं कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस, झांसी की रानी, चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह के नाम पर कितनी योजनाओं का नाम रखा. सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर कितनी योजनाओं का नाम रखा.
शिवराज का तंज- पत्ता भी नहीं हिला

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







