
Mouni Roy-Suraj Nambiar Wedding Photos: रेड लहंगे में बंगाली दुल्हन बनीं मौनी रॉय, चुनरी पर लिखा खास मैसेज
AajTak
Mouni Roy-Suraj Nambiar Wedding Photos: सबसे अच्छी बात ये है कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे के कल्चर का ध्यान रख कर शादी की, जो एक समझदार कपल की पहचान है. एक्ट्रेस और बिजनेसमैन का मिलन सच में कई नये कमाल करने वाला है.
मुबारक हो! 27 जनवरी 2022 मौनी रॉय की जिंदगी के लिये एक यादगार तारीख बन गई है. काफी इंतजार के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध गये.
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी दो रीति-रिवाजों के हिसाब से हुई है. सूरज नांबियार साउथ इंडियन हैं. इसलिये पहले दोनों की शादी साउथ इंडियन कल्चर को ध्यान में रख कर हुई. इसके बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने बंगाली परंपरा से भी शादी की.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












