
Motorola के दो नए स्मार्टफोन्स भारत में आज होंगे लॉन्च, जानें इनमें क्या होगा खास
AajTak
Motorola आज यानी 20 अप्रैल को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन्स Moto G60 और Moto G40 Fusion को लॉन्च करेगा. इन्हें फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा.
Motorola आज यानी 20 अप्रैल को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन्स Moto G60 और Moto G40 Fusion को लॉन्च करेगा. इन्हें फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. दोनों में से Moto G60 प्रीमियम वेरिएंट होगा. इसमें 108MP प्राइमरी कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा. मोटोरोला ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि नए Moto G60 और Moto G40 Fusion को भारत में आज फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद इनकी बिक्री यहीं से की जाएगी. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और अपने ट्विटर हैंडल पर कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के मेजर फीचर्स के बारे में जानकारी दी है. Moto G60 के बारे में बात करें तो एक रिपोर्ट में ये कहा गया है कि भारत में इसके सिंगल 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी जाएगी. अगर ये कीमत सही निकलती है तो इसका मुकाबला Redmi Note 10 Pro, Realme 8 Pro और Poco X3 Pro जैसे फोन्स से रहेगा.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











