MOTN: NDA सरकार के कामकाज से 67% संतुष्ट, कोविड से लड़ाई को माना बड़ी उपलब्धि
AajTak
'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में NDA सरकार के कामकाज को लेकर भी सवाल पूछा गया. सर्वे में लोगों ने आज लोकसभा चुनाव कराने पर एक बार फिर एनडीए को बहुमत दिया है. सर्वे में कुल 1 लाख 40 हजार 917 लोगों ने हिस्सा लिया और पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए. 67 फीसदी लोग एनडीए के कामकाज से संतुष्ट हैं.
देश के सियासी मिजाज को भांपने के लिए आजतक/इंडिया टुडे ने सी-वोटर के साथ मिलकर एक सर्वे किया. जिसमें कुल 1 लाख 40 हजार 917 लोगों ने हिस्सा लिया और पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए. 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में NDA सरकार के कामकाज को लेकर भी सवाल पूछा गया. सर्वे में लोगों ने आज लोकसभा चुनाव कराने पर एक बार फिर एनडीए को बहुमत दिया है.
9 साल सत्ता में रहने वाली मोदी सरकार के कामकाज को 67 फीसदी लोगों ने संतोषजनक बताया. अगस्त 2022 के सर्वे के मुकाबले इस आंकड़े में 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. अगस्त 2022 में हुए सर्वेक्षण के मुताबिक 37 प्रतिशत लोग एनडीए के कामकाज से असंतुष्ट थे, लेकिन ये आंकड़ा घटकर अब 18 प्रतिशत रह गया है.
सर्वे में 67 प्रतिशत लोगों ने एनडीए के कामकाज को बहुत अच्छा और 11 प्रतिशत लोगों ने अच्छा बताया. जबकि 18 प्रतिशत लोगों ने खराब बताया है. लोगों ने कोरोना से लड़ाई में जीत को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि माना है. 20 प्रतिशत लोगों ने कोरोना से निपटने में बड़ी सफलता बताया है. जबकि अनुच्छेद 370 हटाना को 14 प्रतिशत, राम मंदिर निर्माण को 11 प्रतिशत और जन कल्याण योजना को 8 प्रतिशत लोगों ने सफलता बताया है.
एनडीए की सबसे बड़ी असफलता?

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








