
MOTN: राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का कितना असर, क्या कांग्रेस के आएंगे अच्छे दिन?
AajTak
MOTN: मूड ऑफ द नेशन के सर्वे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर देश की जनता ने अपनी राय बताई है. 29 फीसदी लोग मानते हैं कि जनता से जुड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा सही फैसला रहा है. 37 प्रतिशत ऐसे लोग भी हैं जो मान रहे हैं कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी.
देश का इस समय क्या मूड है, जनता कौन सी पार्टी को ज्याद पसंद कर रही है, अगर अभी चुनाव हुए तो कितनी सीटें मिलेंगी, हर सवाल का जवाब बनकर आया है आजतक का मूड ऑफ द नेशन सर्वे. इस सर्वे में मोदी सरकार के कामकाज पर लोगों की राय जानी गई है, सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि के बारे में बात की गई है. अब इन सवालों के साथ कांग्रेस को लेकर भी मूड ऑफ द नेशन में अहम फीडबैक मिला है. जनता ने बताया है कि बतौर विपक्ष कांग्रेस का कामकाज कैसा रहा है. भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के लिए जमीन पर स्थिति कितनी बदली है.
कांग्रेस को अपनी भारत जोड़ो यात्रा से काफी उम्मीद है. इस समय जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी इस यात्रा को निकाल रहे हैं. अब तक हजारों किलोमीटर का सफर तय कर चुके राहुल गांधी इस यात्रा को कांग्रेस के लिए निर्णायक मान रहे हैं. अब जब जनता के बीच भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सवाल पूछे गए, तो आंकड़े दिलचस्प कहानी बयां करते हैं. 29 फीसदी लोग मानते हैं कि जनता से जुड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा सही फैसला रहा है. 37 प्रतिशत ऐसे लोग भी हैं जो मान रहे हैं कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी. अब जितनी भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए जरूरी है, राहुल गांधी की राजनीति में भी इसका अहम योगदान है. अब सर्वे में भी ये सवाल पूछा गया कि क्या राहुल गांधी की छवि में भारत जोड़ो यात्रा से फर्क पड़ा है. 13 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया है. उनकी नजरों में राहुल गांधी की छवि के लिहाज से ये यात्रा जरूरी रही है. 9 प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं जिनकी नजर में इस यात्रा से कोई असर नहीं पड़ने वाला है.
मूड ऑफ द नेशन में कांग्रेस के कामकाज को लेकर भी राय जानी गई है. सर्वे के मुताबिक बतौर विपक्ष कांग्रेस के कामकाज से 19 फीसदी लोग काफी खुश हैं. उन्होंने उनके काम को बहुत अच्छा बताया है. 15 फीसदी ऐसे लोग सामने आए हैं जिनकी नजरों में कांग्रेस का कामकाज अच्छा है. औसत कहने वालों की संख्या 19 प्रतिशत है और खराब बताने वाले 25 फीसदी हैं. अब कांग्रेस के लिए चिंता की बात ये है कि ज्यादा लोग उनकी विपक्ष वाली भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं. अब कांग्रेस को बतौर विपक्ष तो देश ज्यादा मजबूत नहीं मान रहा, लेकिन कौन पार्टी के लिए इस ट्रेंड को बदल सकता है, इसे लेकर भी राय जानी गई है. सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि कांग्रेस को सुधार की ओर राहुल गांधी ले जा सकते हैं. देश के 26 फीसदी लोगों ने कांग्रेस के लिए राहुल को अहम माना है. दूसरे पायदान पर सचिन पायलट खड़े हैं जिन्हें 16 फीसदी लोग असरदार मान रहे हैं. तीसरे पायदान पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आए हैं जिन्हें 12 प्रतिशत लोग प्रभावशाली मानते हैं. हैरानी की बात ये है कि कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लोगों ने सबसे कम वोट दिया है. सिर्फ तीन फीसदी लोग मानते हैं कि वे कांग्रेस में सुधार ला पाएंगे.
अब कांग्रेस से आगे चलें तो एक सवाल ये भी पूछा गया कि पूरे विपक्ष के लिए कौन सा नेता अहम साबित हो सकता है. इस सवाल के जवाब में 24 ने अरविंद केजरीवाल, 20 प्रतिशत ने ममता बनर्जी, 13 प्रतिशत ने राहुल गांधी और 5 प्रतिशत ने नवीन पटनायक का नाम सुझाया है. सर्वे का सबसे बड़ा और जरूरी सवाल रहा कि अगर आज चुनाव हुए तो किसे कितनी सीटें मिलेंगी. सर्वे के मुताबिक फिर एनडीए की सरकार बन सकती है. एनडीए को 298, यूपीए को 153 और अन्य को 92 सीटें मिलने की संभावना जताई है. वोट प्रेतिशत की बात करें तो एनडीए को 43, यूपीए 29 और अन्य को 28 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना जताई है.
नोट- इंडिया टुडे ने सी-वोटर के साथ मिलकर एक सर्वे किया. जिसमें कुल 1 लाख 40 हजार 917 लोगों ने हिस्सा लिया और पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








