MOTN: आज हुए चुनाव तो क्या चलेगा मोदी मैजिक? किसको कितना नफा-नुकसान, जानिए यूपीए का हाल
AajTak
इंडिया टुडे ने 'मूड ऑफ द नेशन' ('देश का मिजाज') सर्वे किया है, जिसमें देश की जनता का मूड जानने का प्रयास किया गया. इस सर्वे के दौरान कई सवाल लोगों से पूछे गए. सर्वे में शामिल होने वाले लोगों ने अपनी राय दी. इसी में एक सवाल पूछा गया कि देश में अगर आज लोकसभा चुनाव कराए जाएं तो किसकी सरकार बनेगी. इस सवाल के जवाब में देश के लोगों ने एक बार फिर एनडीए को बहुमत दिया है.
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं. भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर बहुमत के साथ वापसी का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के जरिए अपनी खोई हुई साख वापस जुटाने में लगी है. उधर, कई विपक्षी पार्टियां तीसरे मोर्ची की कवायद में जुटी हैं. इस बीच इंडिया टुडे ने सी-वोटर के साथ मिलकर 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे किया है, जिसमें देश की जनता का मूड जानने का प्रयास किया है.
इस सर्वे के दौरान कई सवाल लोगों से पूछे गए. सर्वे में हिस्सा लेने वाले लोगों ने अपनी राय दी. इसी में एक सवाल पूछा गया कि देश में अगर आज लोकसभा चुनाव कराए जाएं तो किसकी सरकार बनेगी. इस सवाल के जवाब में देश के लोगों ने एक बार फिर एनडीए को बहुमत दिया है. यानि अगर आज चुनाव होते हैं तो एक बार फिर भाजपा केंद्र में बहुमत के साथ सरकार बना सकती है. हालांकि कांग्रेस का थोड़ा सा प्रदर्शन सुधरा है, लेकिन इतना बड़ा फायदा नहीं हो रहा है कि वो बीजेपी को सत्ता से हटा दे. कारण, ये आंकड़ा 100 के आसपास भी नजर नहीं आ रहा है. देखें क्या है देश का सियासी मिजाज-
आज चुनाव होने पर किसे मिलेगी कितनी सीटें? (कुल 543 सीटें)
एनडीए- 298 यूपीए- 153 अन्य- 92
आज हुए चुनाव तो किस गठबंधन को मिलेंगे कितने प्रतिशत वोट?
एनडीए- 43 यूपीए- 30 अन्य- 27

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








