
Mother's Day 2021: बेहद पॉपुलर हैं बॉलीवुड-टीवी की ये सिंगल मदर्स, बच्चों की परवरिश में नहीं की कमी
AajTak
नीना गुप्ता से लेकर उर्वशी ढोलकिया तक, ग्लैमर वर्ल्ड की ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने पर्दें पर तो कमाल किया ही, पर्दे के पीछे भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया.
मां दुनिया का सबसे अनमोल और अजीज तोहफा है. उनके बिना ना किसी दिन की शुरुआत हो पाती है ना उनकी जगह कोई और ले सकता है. मां के नाम पर इस खास दिन पर हम बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की उन मांओं से मुलाकात करेंगे जिन्होंने इस बात को साबित कर दिखाया कि एक महिला अपने बच्चे की परवरिश करने में पूरी तरह सक्षम है. नीना गुप्ता से लेकर उर्वशी ढोलकिया तक, ग्लैमर वर्ल्ड की ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने पर्दें पर तो कमाल किया ही, पर्दे के पीछे भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. रवीना टंडन ने अनिल थडानी से शादी करने से पहले दो बेटियों को एडॉप्ट किया था. उन्होंने साल 1994 में पूजा और छाया को गोद लिया. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है. रवीना ने अपनी दोनों बेटियों को अच्छी परवरिश दी और सगी मां के तरह उनका पूरा ख्याल रखा. दोनों बेटियों को गोद लेने के लगभग दस साल बाद 2004 में रवीना ने अनिल से शादी की. अब उनके दो बच्चे राशा थडानी और बेटा रणबीर थडानी है.More Related News

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











