
Moosewala Murderers Video: हाथों में लेटेस्ट वेपंस, लग्जरी कार, सामने आया मूसेवाला के शूटर्स का वीडियो
AajTak
Moosewala Murderers Video: जब 5 राज्यों की पुलिस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस की जांच में दिन रात लगी होने का दावा कर रही थी. उस समय मूसेवाला के कातिल गाड़ी में पिस्टल लेकर मस्ती कर रहे थे और अपनी साजिश के कामयाब होने का जश्न मना रहे थे. इस वीडियो को देखिए और समझिए कि, जघन्य हत्याकांड के बाद ये शूटर कैसे कानून और पुलिस का मखौल बना रहे थे. मूसेवाला की जान लेने वाले शूटर अंकित सिरसा, प्रियव्रत फौजी और सचिन भिवानी कैसे अपनी मस्ती में मस्त थे और हाथों में हथियार लेकर डांस कर रहे हैं. इन्हें लग रहा था कि, पुलिस इनके पास तक कभी नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ एक एक करके सभी शूटर और उनके साथी पंजाब और दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आते जा रहे हैं. वीडियो देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि मूसेवाला के कातिल पुलिस से बेखौफ होकर कैसे मस्ती कर रहे थे. देखें ये वीडियो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










