
Monsoon Mayhem: उत्तराखंड से बिहार तक मौसमी कहर! धराली में बारिश से बिगड़े हालात, नवगछिया में बाढ़ बनी आफत
AajTak
उत्तरकाशी जिले के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. इस बीच बीती रात लगातार बारिश के कारण धराली में मलबा दलदल में बदल गया है. इसके अलावा बिहार में बाढ़ ने एक बार फिर से तबाही मचानी शुरू कर दी है.
बारिश-बाढ़ से पहाड़ से लेकर मैदान तक हाहाकार मचा हुआ है. उत्तराखंड में फिर बारिश का दौर जारी है. वहीं उफनती नदियां मैदानी इलाकों में भी जबरदस्त तबाही मचा रही हैं. यूपी के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं, वहीं बिहार में हालात बेहद खराब हैं.
गंगा, कोसी, गंडक जैसी नदियां का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बढ़ा हुआ पानी तमाम इलाकों में तबाही मचा रहा है. उधर, उत्तराकाशी के धराली में सातवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक 13 सौ से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कराकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है.
उत्तरकाशी जिले के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. इस बीच बीती रात लगातार बारिश के कारण धराली में मलबा दलदल में बदल गया है. अब तक 13 सौ से ज्यादा लोगों को धराली से निकाला गया है.
जबकि मलबे में अब तक 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है. हाईटेक मशीनों का इस्तेमाल करके उनकी तलाश की जा रही है. इसके अलावा बिहार में बाढ़ ने एक बार फिर से तबाही मचानी शुरू कर दी है.
10 जिले बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं. भागलपुर और भोजपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब है. बिहार में बाढ़ से अबतक 17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. हालांकि राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 32 टीमें अलर्ट पर हैं.
कहीं गंगा रौंद्र रूप में हैं तो कहीं कोसी और बागमती का कहर है.भागलपुर के नवगछिया में गांव के गांव बाढ़ में समा गए हैं. नदी की तेज धार से कई जगह कटाव से भारी नुकसान हुआ है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










