
Monsoon Deficit 2023: चिलचिलाती गर्मी, बारिश में कमी... विलेन बन रहा है El-Nino, क्या नॉर्थ पोल से आएगी राहत?
AajTak
इस साल गर्मी रुलाएगी. बारिश तरसाएगी. क्योंकि विलेन बन रहा है प्रशांत महासागर. आशंका है कि El-Nino की वजह से इस साल गर्मी भी ज्यादा पड़ेगी. मॉनसून में सामान्य से 15% तक कम बारिश हो सकती है. राहत की लहर सिर्फ पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव से आ सकती है. जैसा साल 2021-22 में हुआ था.
पूरे देश के लिए यह एक खराब खबर हो सकती है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मॉनसून में बारिश कम होगी. दुनिया भर के एक्सपर्ट इस बात को मान भी रहे हैं. वो एक खास तरह के शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसकी वजह से बारिश कम होने के आसार हैं. मॉनसून सीजन जून से सितंबर तक होता है. पिछली साल अच्छी बारिश हुई थी. इसके बावजूद देश का 17% इलाका सूखे की चपेट में रहा.
पिछली साल जिन इलाकों बारिश कम हुई थी, वो हैं- उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके और उत्तर पूर्व के कुछ राज्य. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) के मुताबिक ये साल अल-नीनो (El-Nino) या एन्सो न्यूट्रल ईयर (ENSO-neutral year) हो सकता है. इसका मतलब ये है कि मॉनसून में सामान्य से कम बारिश हो सकती है.
पिछले साल मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मॉनसून में 925 मिलीमीटर बारिश हुई थी. जबकि, सामान्य बारिश का आंकड़ा 868.6 मिमी था. 2021 में सामान्य से 1 फीसदी कम बारिश हुई थी. जबकि, 2020 में 9 फीसदी और 2019 में 10 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी.
गर्मियों में अल-नीनो की तरफ इशारा
नेशनल सेंटर फॉर एटमॉस्फियरिक साइंस के रिसर्च साइंटिस्ट अक्षय देवरास ने CSE को बताया कि अभी के हिसाब से 2023 की गर्मियां अल-नीनो यानी एन्सो-न्यूट्रल की तरफ इशारा कर रहा है. अल-नीनो, ला-नीना और न्यूट्रल फेज अल-नीनो साउदर्न ऑसीलेशन के हिस्से हैं. जो वायुमंडलीय सर्कुलेशन को बदलते हैं. पहले समझते हैं कि ये अल-नीनो और ला-नीना क्या हैं?
अमेरिकन जियोसाइंस इंस्टिट्यूट के अनुसार अल-नीनो और ला-नीना शब्द का संदर्भ प्रशांत महासागर की समुद्री सतह के तापमान में समय-समय पर होने वाले बदलावों से है, जिसका दुनिया भर में मौसम पर प्रभाव पड़ता है. अल-नीनो की वजह से तापमान गर्म होता है और ला-नीना के कारण ठंडा.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









