
'मैं शायर नहीं, ये प्रतापगढ़ी का काम' राज्यसभा में बोले PM मोदी, खड़गे की डिमांड पर सुनाई शायरी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कार्यकाल पूरा कर रहे 59 सदस्यों की विदाई के मौके पर एक-एक सदस्य के योगदान की तारीफ की. उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता. पीएम ने रामदास अठावले की चुटकी भी ली.
राज्यसभा में बुधवार को सदन के 59 सदस्यों को विदाई दी गई, जिनका कार्यकाल अप्रैल से जून के बीच पूरा हो रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता. उन्होंने रिटायर हो रहे सदस्यों के योगदान की तारीफ की और यह भी कहा कि एचडी देवगौड़ा, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार जैसे वरिष्ठ सदस्यों से नए सदस्यों को सीखना चाहिए. पीएम मोदी के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना विदाई भाषण दिया.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण के दौरान कहा कि पहले अपने भाषणों में प्रधानमंत्री शेरो-शायरी भी बोला करते थे. आजकल नहीं बोल रहे. खड़गे के भाषण के बाद पीएम मोदी खड़े हुए और कहा कि खड़गे जी ने अपने विदाई भाषण में एक अपेक्षा रख दी. मेरा भी दायित्व बनता है कि उस अपेक्षा को पूरा करूं. पीएम मोदी ने कहा कि वैसे मैं शेर-शायरी की दुनिया का व्यक्ति नहीं हूं, वो प्रतापगढ़ी (इमरान प्रतापगढ़ी) का काम है.
पीएम मोदी ने शायरी सुनाई- करम ऐसा करो मन में, जहां से गुजरें तुम्हारी नजरें, उधर से तुम्हें सलाम आए. इससे पहले, प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा कि सदन के भीतर अनेक विषयों पर चर्चाएं होती हैं. हर किसी का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है. कुछ खट्टे-मीठे अनुभव भी रहते हैं. उन्होंने कहा कि आज जब ऐसे अवसर आते हैं, तब स्वाभाविक रूप से हम सभी के मन में एक समान भाव प्रकट होता है, कि हमारे साथी अब किसी और विशेष काम के लिए आगे बढ़ रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां से जो साथी विदाई ले रहे हैं, कुछ फिर से आने के लिए विदाई ले रहे हैं और कुछ यहां का अनुभव लेकर के सामाजिक जीवन में कुछ ना कुछ विशेष योगदान करेंगे. उन्होंने कहा कि आपका अनुभव और योगदान राष्ट्रीय जीवन में हमेशा बना रहेगा. पीएम मोदी ने कहा कि जाने वाले सभी सांसदों का बहुत ही उत्तम योगदान है. उपसभापति हरिवंश जी विदाई ले रहे हैं. हरिवंश जी को लंबे समय तक सदन को चलाने का अनुभव मिला है. बहुत ही मृदुभाषी, सदन को चलाने में सबका विश्वास जीतने का निरंतर इन्होंने प्रयास किया है.
यह भी पढ़ें: आज खत्म हो रहा 37 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल... उन्हें कितने रुपये पेंशन मिलती रहेगी?
उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि ज्यादातर संकट के समय उपसभापति के ही जिम्मे आ जाता है कि भाई संभाल लेना जरा. पीएम मोदी ने कहा कि तो सबको जान भी लेते हैं. भली-भांति जान लेते हैं. उनका भी योगदान है. पीएम मोदी ने कहा कि जब सदन का समय नहीं होता, तब देश के किसी न किसी कोने में युवाओं से मिलना-जुलना, निरंतर जारी रहता है. वे कलम के धनी तो हैं ही हैं, कर्म कठोर भी हैं. उन्होंने कहा कि किसी समय हम सुनते थे कि सदन में हास्य-विनोद व्यंग्य का अवसर मिलता रहता है. इन दिनों कम होता जा रहा है, क्योंकि मीडिया की दुनिया ऐसी है कि हर कोई कॉन्शियस रहने लगा है. लेकिन हमारे अठावले जी हैं जी, सदाबहार हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.









