
पठानकोट में बछड़े से क्रूरता, ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा... हिंदू संगठनों में आक्रोश
AajTak
पंजाब के पठानकोट से एक पशु क्रूरता का मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने एक गाय के बछड़े को ट्रैक्टर से बांधकर घसीट दिया. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए हैं.
पठानकोट में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला गौवंश पर क्रूरता की घटना का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बछड़े को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटता हुआ नजर आ रहा नजर. वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष है. पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
दरअसल पठानकोट में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रैक्टर के पीछे एक बछड़े को बांधकर घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है. जिसका वीडियो वहां से गुजर रहे कुछ लोगों द्वारा बना लिया गया और बाद में उसे वायरल कर दिया गया. वायरल वीडियो को देखते ही पुलिस हरकत में आ गई है.
यह भी पढ़ें: कपड़े उतारकर बांधे हाथ और चांटे मारते हुए दी गालियां... भीड़ ने गोवंश तस्कर को बुरी तरह पीटा
यह पूरा मामला थाना सुजानपुर का बताया जा रहा है. मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिया है. हिंदू संगठनों द्वारा इस क्रूरता को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. इस बारे में हिन्दू संगठनों के लोगों ने बात भी की और अपना गुस्सा भी बयां किया.
हिंदू संगठनों का कहना है कि एक व्यक्ति द्वारा बछड़े को घसीटा जा रहा है. यह बहुत ही शर्मनाक बात है. हम पुलिस से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं. वहीं इस बारे में जब एसएचओ सुजानपुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जैसे ही वीडियो संज्ञान में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









