
Money Laundering Case: ED की मांग के बाद कोर्ट ने ट्रांसफर की सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका, अब ये जज करेंगे सुनवाई
AajTak
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में आरोपी दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका ट्रांसफर कर दी है. अभी तक मामले की सुनवाई पहले विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल कर रही थीं. लेकिन अब स्पेशल CBI जज विकास ढुल सुनवाई करेंगे. दरअसल, ED ने जमानत याचिका ट्रांसफर कराने की मांग की थी.
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के केस में आरोप में गिरफ्तार जेल में बंद हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को स्पेशल CBI जज विकास ढुल के पास ट्रांसफर कर दिया है. दरअसल, ED ने मांग की थी कि सत्येंद्र जैन की ज़मानत याचिका को स्पेशल CBI गीतांजलि गोयल की कोर्ट से दूसरे जज के पास ट्रांसफर कर दिया जाए. इस पर कोर्ट ने सहमति जता दी है.
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट के जिला जज ने मामले को स्पेशल CBI जज विकास ढुल के पास ट्रांसफर कर दिया है. अब जज विकास दुल सतेंद्र जैन की जमानत के मामले की सुनवाई करेंगे. राऊज एवन्यू कोर्ट आज दोपहर 2 बजे मामले में अहम सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई पहले विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल कर रही थीं.
दरअसल, 27 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी. जैन के वकील कपिल सिब्बल ने जमानत के पक्ष में दलील देते हुए कहा था कि अब उनको जेल में रखने की कोई वजह नहीं है. सत्येंद्र जैन की गवाही पूरी हो चुकी है. वह कई महीने से जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. अब उन्हें जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है, इसलिए उन्हें जमानत दी जाए. कोर्ट सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को जमानत दे चुकी है.
सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 30 मई को गिरफ्तार किया था. 57 साल के सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी की ओर से छापेमारी के दौरान करीब 2.85 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति और सोने के 133 सिक्के बरामद किए जाने का दावा किया था.
ये भी देखें

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









