
Money Laundering Case : जैकलीन फर्नांडिस से EoW की पूछताछ शुरू, महाठग सुकेश से लिंक पर सवालों की लिस्ट तैयार
AajTak
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली स्थित EOW दफ्तर पहुंच गई हैं. जैकलीन ने EOW दफ्तर में पिछले दरवाजे से एंट्री ली. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था.
फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को दिल्ली स्थित EOW दफ्तर पहुंची. जैकलीन ने EOW दफ्तर में पिछले दरवाजे से एंट्री ली. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था.
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी भी जांच कर रही है. ईडी ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी भी बनाया है. उधर, दिल्ली पुलिस की EOW शाखा ने भी जैकलीन को पूछताछ के लिए बुलाया. इससे पहले पुलिस जैकलीन को पूछताछ के लिए दो बार (12 September और 29 August) को समन भेज चुकी थी. लेकिन जैकलीन पुलिस के सामने पेश नहीं हुई थी. तीसरा समन जारी करते हुए दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस को पेश होने के सख्त निर्देश दिए थे. ऐसे में आज जैकलीन अपने वकील के साथ EOW शाखा में पेश हुईं.
जैकलीन से पूछे जा सकते हैं ऐसे सवाल
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस जैकलीन से सुकेश चंद्र शेखर संग उनके रिश्तों को लेकर पूछताछ कर सकती है. इसके अलावा सुकेश ने एक्ट्रेस को जो महंगे और कीमती गिफ्ट दिए हैं, उसको लेकर भी जैकलीन से सवाल किए जाएंगे. जैकलीन से पूछा जायेगा कि वो कितनी बार सुकेश से मिलीं और कितनी बार उन्होंने सुकेश से फोन पर बातचीत की है.
ये अफसर कर रहे जैकलीन से पूछताछ
- EOW की ज्वॉइंट कमिश्नर छाया शर्मा , स्पेशल कमिश्नर रविन्द्र यादव और इनके अलावा लगभग 5 से 6 अफसर जैकलीन से पूछताछ कर रहे हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









