
'Money Heist' के स्टाइल में लूटे 150 करोड़, दिल्ली से अरेस्ट हुए 'प्रोफेसर','फ्रेडी' और 'अमांडा'
AajTak
दिल्ली पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने वेब सीरीज़ ‘मनी हाइस्ट’ से प्रेरित होकर ऑनलाइन ठगी का जाल बिछाया था. आरोपी खुद को ‘प्रोफेसर’, ‘फ्रेडी’ और ‘अमांडा’ के नाम से पेश करते थे और सीक्रेट व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर निवेश के नाम पर लोगों से 150 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुके थे.
दिल्ली पुलिस ने तीन ऐसे साइबर ठग को गिरफ्तार किया है जिन्होंने वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' देखकर ऑनलाइन ठगी करनी शुरू की. हालांकि इनके नाम अर्पित, प्रभात ओर अब्बास हैं लेकिन दुनिया के नजर में ये खुदको वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' के प्रोफेसर, फ्रेडी और अमांडा दिखाते थे.
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तीन आरोपियों आर्पित, प्रभात और अब्बास को गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने सोशल मीडिया पर सीक्रेट ग्रुप बनाकर लगभग 150 करोड़ रुपयों से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया है. ठगी के लिये तीनो ने अपनी ऑनलाईन पहचान बदल दी. पेशे से वकील अर्पित बना प्रोफेसर, प्रभात वाजपेई ने निभाई अमांडा की भूमिका, अब्बास बन गया फ्रेडी. पुलिस के मुताबिक इनके तार 23 करोड़ के एक डिजिटल अरेस्ट से भी जुड़े है. कुछ समय पहले उत्तर पूर्वी जिला पुलिस को एक शख्स ने करीब 22 लाख की ठगी की शिकायत दी थी. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ठगों ने खुद को एक मशहूर फाइनेंशियल कंपनी का प्रतिनिधि बताया था. 'स्टॉक मार्केट के टिप्स'के बहाने उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया गया था. फिर पीड़ित को 'डायरेक्ट मार्केट अकाउंट' में निवेश करने के लिए राजी किया गया, लेकिन पैसा जमा होते ही उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया और और पैसे की मांग की गई.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की. मनी ट्रेल की जांच की गई. बैंक ट्रांजैक्शंस, कॉल डिटेल्स और IP लॉग्स के जरिए पुलिस ने ठगों की लोकेशन नोएडा , उत्तर प्रदेश और गुवाहाटी (असम) तक ट्रेस की. पूछताछ से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने नोएडा और सिलीगुड़ी में छापेमारी की जहां से ठगी से जुड़े डिजिटल सबूत बरामद किए. इसके अलावा 11 मोबाइल फोन,17 सिम कार्ड, 12 बैंक पासबुक/चेकबुक, 32 डेबिट कार्ड और कई व्हाट्सऐप चैट और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट पुलिस को मिले है. पुलिस के अनुसार, आरोपी 'Secure the Game' और 'Pintoss' नाम के सीक्रेट व्हाट्सऐप ग्रुप्स के जरिए काम करते थे, पुलिस से बचने के लिए इनका ठिकाना होता था आलीशान होटल जहां पर बैठकर मोबाइल के ज़रिए पूरा साइबर क्राइम का खेल खेला जाता था.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








