
Mohammad Wasim Asia Cup 2022: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम मुश्किल में, दूसरा तेज गेंदबाज चोटिल, अस्पताल ले जाया गया
AajTak
एशिया कप 2022 की शुरुआत शनिवार (27 अगस्त) से होने जा रही है. इसके अगले दिन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी चोटिल होकर पहले ही एशिया कप से बाहर हो गए. अब मोहम्मद वसीम जूनियर को भी पीठ में दर्द की शिकायत हुई है. उन्हें अस्पताल भेजा गया...
Mohammad Wasim Asia Cup 2022: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम की मुश्किलें हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं. टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले से पहले दूसरा गेंदबाज भी चोटिल हो गया है. उसे अस्पताल ले जाने की नौबत आ गई.
दरअसल, लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर शाहीन शाह आफरीदी के बाद अब दूसरे तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर भी चोटिल हो गए हैं. शाहीन तो पहले ही एशिया कप से बाहर हो चुके हैं. मगर वसीम को स्क्वॉड में शामिल किया गया. वह प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए.
एमआरआई के लिए अस्पताल भेजा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद वसीम जूनियर को आईसीसी एकेडमी में नेट प्रैक्टिस के दौरान पीठ में दर्द महसूस हुआ था. इसके बाद मैनेजमेंट ने इसे गंभीरता से लिया और वसीम को MRI के लिए तुरंत ही अस्पताल भेजा गया.
फिलहाल, उनकी चोट को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है. माना जा रहा है कि भारत के खिलाफ पहले मैच में वसीम का खेलना मुश्किल है. ऐसे में यह बाबर के लिए बड़ी परेशानी वाली बात रहेगी.
BREAKING NEWS: Mohammad Wasim Jr. felt pain in his back during practice today. He has been sent to the hospital for MRI.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










