
Mohammad Nawaz, India vs Pakistan: बाबर आजम के एक फैसले ने पलट दिया पूरा मैच, भारत के हाथों से मोहम्मद नवाज ने छीन ली जीत
AajTak
एशिया कप में रविवार को पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 5 विकेट से हराया. मैच के हीरो मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज रहे, जिन्होंने मैच विनिंग पारी खेली. पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर भरोसा दिखाया और उन्हें मिडिल ऑर्डर में बैटिंग के लिए भेजा. जबकि भारतीय गेंदबाजी बेदम नजर आई....
Mohammad Nawaz, India vs Pakistan: एशिया कप 2022 सीजन में पाकिस्तान ने टीम इंडिया से अपना बदला पूरा किया है. टूर्नामेंट के पहले मैच में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. अब रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 विकेट से मैच जीतकर हिसाब बराबर कर दिया.
मैच में भारतीय टीम ने 182 रनों का टारगेट दिया था. जिसे पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में एक बॉल बाकी रहते हासिल कर लिया. मैच के हीरो मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज रहे हैं. मगर इस मुकाबले में कप्तान बाबर आजम का एक ऐसा फैसला था, जिसने पूरा मैच ही पलट दिया.
दरअसल, यह फैसला नवाज को चौथे नंबर पर भेजना का था. स्पिन ऑलराउंडर नवाज पर कप्तान बाबर ने भरोसा दिखाया और उन्हें मिडिल ऑर्डर में बैटिंग के लिए भेजा. नवाज ने भी इस भरोसे को नहीं तोड़ा और ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. रिजवान ने 51 बॉल पर 71 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि नवाज ने 20 बॉल पर 42 रन जड़ दिए. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 41 बॉल पर 73 रनों की साझेदारी की.
नवाज को ऊपर भेजने के प्लान का खुलासा
मैच के बाद बाबर ने अपनी इस रणनीति के बारे में खुलासा भी किया. उन्होंने बताया कि क्यों नवाज को ऊपर भेजा. बाबर ने कहा, 'हम चीजों को आसान रखने की कोशिश करते हैं. जब हमारे गेंदबाजों ने पावरप्ले में विकेट लिए, तब काफी खुशी हुई थी. बैटिंग के दौरान रिजवान और नवाज ने जो पार्टनरशिप की, उसने जीत की नींव रख दी थी. भारतीय टीम में दो लेग स्पिनर थे, हमने इसी को ध्यान में रखा और नवाज को ऊपर बैटिंग के लिए भेजा.'
मैदान पर उतरते ही नवाज ने भी बनाया प्लान

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












